शख़्सियत

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फ़रवरी, 1976 को महाराष्ट्र के बम्बई में हुआ था। उनके पिता सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और माता प्रसिद्ध अभिनेत्री जया बच्चन हैं। उनकी एक बहन है श्वेता, जो उद्योगपति निखिल नंदा से विवाहित है। अभिषेक ने अपनी स्कूली शिक्षा ‘जमनाबाई नर्सरी स्कूल’, ‘बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल’ और दिल्ली के ‘मॉडर्न स्कूल’ से की। स्कूल ख़त्म करने के बाद उन्होंने ‘ऐग्लों कॉलेज’ में दाखिला लिया। वे व्यापार पढ़ने के लिए अमेरिका गए पर अभिनेता बनने के लिए उन्होंने अपनी पढाई बीच में ही छोड़ दी।

बाॅलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे है. अभिषेक ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत ‘रिफ्यूजी’ फिल्म से की थी. अभिषेक की शुरुआती कई फिल्में असफल रही, फिल्म ‘सरकार राज’, ‘युवा’, ‘बंटी और ‘बबली’ ‘गुरु’ से उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया. उन्होंने फिल्म ‘धूम’ और ‘ब्लफ मास्टर’ में गाना भी गाया. उन्होंने बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और ऐश्वर्या राय से शादी की. उन्हें फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘सरकार राज’ के लिये फिल्मफेयर सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया.

वह खेलों के शौकीन हैं. उन्होंने प्रो कबड्डी लीग की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स की फ्रेंचाईजी ली हैं. साथ ही वह फुटबाॅल से भी जुड़े हैं. वह इंडियन सुपर लीग की टीम चेन्नई एफसी के सह-स्वामी भी हैं. अभिषेक ने ‘धूम’, ‘पा’, ‘बोल बच्चन’, ‘दोस्ताना’, ‘दिल्ली 6’, ‘उमराव जान’, ‘रन’, जैसी फिल्मों में काम किया है।

कैरिअर

अभिषेक ने अपने कैरियर की शुरुआत जेपी दत्ता की साधारणतया सफल फ़िल्म रिफ्यूजी से करीना कपूर के साथ २००० में की, परन्तु सफलता करीना को मिली अगले चार साल की अवधि में बच्चन ने कई फ़िल्में बिना किसी बड़ी बॉक्स ऑफिस की सफलता के की, जैसे की अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ कुछ ना कहो वर्ष २००४ उनके लिए एक अच्छा वर्ष था। मणिरत्नम की युवा में उनके प्रदर्शन ने उनकी अभिनय क्षमता को साबित किया। उसी साल, उन्होंने धूम में अभिनय किया जो उनकी पहली बड़ी हिट थी[4]. २००५ में, उन्होने चार लगातार हिट फ़िल्में: बंटी और बबली, सरकार’, दस और ब्लाफ़मास्टर दीं. उन्होने अपना दूसरा फ़िल्म फेयर पुरस्कार सरकार में अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता वर्ग में जीता. बच्चन को पहली बार सर्वश्रेठ अभिनेता वर्ग में फ़िल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया।

२००६ में उनकी पहली फ़िल्म कभी अलविदा न कहना” (2006) थी जो साल का सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फ़िल्म थी. उन्होने मणि रत्नम के स्टेज शो नेत्रू, इंद्रु, नाले में कई अन्य कलाकारों के साथ काम किया। उनकी दूसरी फ़िल्म उमराव जान बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करने में विफल रही और उनके और ऐश्वर्या राय के सम्बंधों की अफवाह उठी. उनकी तीसरी फ़िल्म धूम 2 थी जो सफल फ़िल्म धूम की उत्तर-कृति थी। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा किया, परन्तु सफलता का श्रेय पिछली फ़िल्म की तरह खलनायक बने ऋतिक रोशन को मिला.

2007 में उनकी पहली फ़िल्म गुरु थी। उनके प्रदर्शन की काफी सराहना हुई और यह उनकी पहली एकल हिट फ़िल्म साबित हुई. मई २००७ में उन्होंने कई सितारों वाली शूटआउट एट लोखंडवाला में लघु भूमिका की. यह फ़िल्म काफी सफल रही. उनकी अगली फ़िल्म झूम बराबर झूम जून २००७ में प्रदर्शित हुई. भारत में यह फ़िल्म असफल रही

विवाद

  • उनकी शादी के बाद, उनके घर (प्रतिक्षा) के बहार एक नर्तकी (background dancer) और मॉडल जाह्नवी कपूर ने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने कहा, वह अभिषेक के साथ उनकी फिल्म दस (2005) की शूटिंग के बाद एक रिश्ते में आई, और वह उनके बच्चे की माँ भी हैं। हालांकि, बाद में उसका दावा खारिज कर दिया गया और यह निर्णय निकाला गया की उसने यह सब धोखाधड़ी के इरादे से किया था।

अभिषेक बच्चन जाह्नवी कपूर विवाद

  • जब वह फ़्लोरेन्स में अपना हनीमून बना रहें थे तो मणि रत्नम उनसे काफी नाराज हो गए क्योंकि वह मणि रत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म “गुरु” के प्रचार अभियान के लिया समय नहीं दे पा रहें थे।

अन्य गतिविधियाँ

2005 में उन्होंने तमिल निर्देशक मणिरत्नम के स्टेज शो ‘नेत्रु, इंद्रु, नलाई” में हिस्सा लिया और चेन्नई की बेघर औरतों की मदद के लिये पैसे जुटाए। 2008 में वे ‘अनफोरगेटेबल वर्ल्ड टूर’ हिस्सा बने जिसने दुनिया भर में स्टेज शो किये। 2009 में उन्होंने ऐश्वर्या के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय शो ‘द ओपरे विनफ्री शो’ पर साक्षात्कार दिया।

फ़िल्मी सफर

     हैप्पी न्यू ईयर (2014)

    धूम 3 (2013)

    बोल बच्चन (2012)

    प्लेयर्स (2012)

    दम मारो दम (2011)

    गेम (2011)

    खेलें हम जी जान से (2010)

    रावण (2010 )

    पा (2009)

    दिल्ली 6 (2009)

    दोस्ताना (2008 )

    द्रोण (2008 )

    मिशन इस्तांबुल (2008)

    सरकार राज (2008 )

    लगा चुनरी में दाग़ (2007 )

    राम गोपाल वर्मा की आग (2007 )

    झूम बराबर झूम (2007)

    गुरु (2007 )

    धूम 2 (2006 )

    उमराव जान (2006 )

    कभी अलविदा ना कहना (2006 )

    ब्लफमास्टर (2005 )

    दस (2005 )

    सरकार (2005 )

    बंटी और बबली (2005 )

    नाच (2004 )

    धूम (2004)

    युवा (2004 )

    फिर मिलेंगे (2004 )

    रन (2004 )

    एल.ओ.सी. – कारगिल (2003 )

    जमींन (2003 )

    कुछ ना कहो (2003 )

    मुंबई से आया मेरा दोस्त (2003 )

    मैं प्रेम की दीवानी हूँ (2003 )

    शरारत (2002 )

    ओम जय जगदीश (2002 )

    हाँ मैंने भी प्यार किया (2002 )

    बस इतना सा ख़्वाब है (2001 )

    ढाई अक्षर प्रेम के (2000 )

    तेरा जादू चल गया (2000 )

    रिफ़्यूजी (2000)

Related Articles

Back to top button