इवेंट्स 

स्वामी विवेकानंद जी की 157 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा “श्रद्धांजलि अर्पण कार्यक्रम”

कायस्थ कुलभूषण, भारतीय दर्शन के पुनः उद्धारक व वेदांत के आध्यात्मिक गुरु , स्वामी विवेकानंद जी की 157 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा “श्रद्धांजलि अर्पण कार्यक्रम”
 का आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,फ़िरोज़ाबाद के जिलाध्यक्ष डॉ मयंक भटनागर  जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में सदर विधायक श्री मनीष असीजा जी, ज़िला महामंत्री विवेक माथुर,ज़िला उपाध्यक्ष अलख अनामी, ज़िला उपाध्यक्ष रोहित भटनागर, ज़िला मीडिया प्रभारी (IT-cell)इंजीनियर अमित श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष-नगर प्रशान्त चौधरी,मण्डल अध्यक्ष मनोज भटनागर, पूर्व अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सक्सेना, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ, पवन कुलश्रेष्ठ, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश कुलश्रेष्ठ, आदि चित्रांश बन्धुओं की उपस्थिति रही।
माल्यार्पण के उपरान्त स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन पर एक विचार गोष्ठी सम्पन्न हुई।
अंत मे प्रसाद वितरण के पश्चात राष्ट्रीय गान के बाद सभा सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम का संचालन ज़िला महामंत्री विवेक माथुर ने किया।

Related Articles

Back to top button