इवेंट्स ताज़ा खबरें देशप्रदेश 

चित्रांश अनुप बरतरिया जी के कोटा आगमन पर स्वागत सम्मान समारोह आयोजित

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान कि और से एल बी एस ग्रुप महावीर नगर कोटा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रसिद्ध वास्तुकार, चेयरमैन वर्ल्ड ट्रेड पार्क जयपुर, एवं कायस्थ जनरल सभा जयपुर के अध्यक्ष चित्रांश अनुप बरतरिया जी के कोटा आगमन पर स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चित्रांश अनुप बरतरिया जी, प्रदेश अध्यक्ष चित्रांश कुलदीप माथुर जी, पार्षद चेतना माथुर जी, व अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनमोल माथुर, प्रदेश युवा अध्यक्ष नितिन माथुर, जयपुर जिला अध्यक्ष चित्रांश अरूण सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, शरद सक्सेना जी पूर्व अधिशाषी अंभियता एवं प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने भगवान श्री चित्रगुप्त के पूजन कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया।

स्वागत सम्मान में प्रदेश अध्यक्ष चित्रांश कुलदीप माथुर जी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रसिद्ध वास्तुकार मुख्य अतिथि चित्रांश अनुप बरतरिया जी का शाफा पहनाकर, शोल उडाकर, मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।

जयपुर से महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनमोल माथुर जी, महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष चित्रांश नितिन माथुर जी, व राकेश श्रीवास्तव जी को कोटा प्रदेश पदाधिकारी व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा शाफा पहनाकर, शोल उडाकर, मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रदेश संचिव चित्रांश सुनील भटनागर व जिला महामंत्री राजेश भटनागर ने अपने-अपने मधुकर गीत सुनायें। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महिला महामंत्री रेणु श्रीवास्तव जी किया।

प्रदेश महिला मंजू श्रीवास्तव जी ने मुख्य अतिथि अनुप बरतरिया जी को तुलसी जी का पौधा भेट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण में प्रदेश अध्यक्ष चित्रांश कुलदीप माथुर जी ने मुख्य अतिथि अनुप बरतरिया जी के बारे जानकारी दी कि आपके द्वारा पुरे भारत में कार्य किये जा रहे हैं। आप जयपुर वर्ल्ड पार्क के चेयरमैन है आप कायस्थ समाज के गौरव है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुप बरतरिया जी ने कायस्थ समाज को एक साथ रहने के लिए कहा और जल्द हि समाज के नयी नयी योजना लाने कि बात भी कही है। जैसे कायस्थ बीमा योजना। जल्दी कुछ प्रमुख शहरों कायस्थ समाज के भवनों का आ निर्माण व अन्य कार्यक्रम के बारे मे भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद महासभा के जिला अध्यक्ष चित्रांश नितिन भटनागर जी किया।

महासभा के कार्यालय मंत्री मयूर सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष चित्रांश कुलदीप माथुर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष चित्रांश भूपेन्द्र सक्सेना(बिच्छू बना), प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश भटनागर (नवाब सहाब), प्रदेश संचिव सुनील भटनागर, प्रदेश संचिव पंकज रूप राय, प्रदेश संगठन सचिव नीरज कुलश्रेष्ठ, प्रदेश महिला महामंत्री रेणु श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष नितिन भटनागर, ओ.पी.माथुर, महिला जिलाध्यक्ष सीमा धोष, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भटनागर, जिला महामंत्री राजेश भटनागर, नैना सक्सेना, शीला माथुर, शिल्पा माथुर, कमल कुलश्रेष्ठ, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, किशोर माथुर, संदीप माथुर, नीरज भटनागर, प्रमोद श्रीवास्तव, रिश्वव माथुर, हिमांशु भटनागर, शुभम सक्सेना, योगेन्द्र माथुर, उपेन्द्र माथुर, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप कांत जी भटनागर, विक्रम सिंह जी भटनागर, योगेश कुलश्रेष्ठ, प्रतीक माथुर एवं समस्त प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button